आजमगढ़। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों के बीच मानवीय संवेदनाओं का परिचय देते हुए कप्तानगंज थाना क्षेत्र के ग्राम बड़सरा खालसा, तहसील निजामाबाद में अचानक पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री  सदस्य विधान परिषद विजय बहादुर पाठक के आवास पर पहुंचे, जहां उन्होंने करीब 40 मिनट तक रुककर परिवारजनों से मुलाकात की।
मुख्यमंत्री के साथ डीआईजी और मंडलायुक्त भी मौजूद रहे। सभी अधिकारी उनके साथ शोक संतप्त परिवार के घर पहुंचे, जहां मुख्यमंत्री ने विजय बहादुर पाठक के पिता के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस दुख की घड़ी में सरकार पूरी तरह परिवार के साथ खड़ी है।
मुख्यमंत्री का यह दौरा पूरी तरह संवेदनात्मक रहा। उन्होंने औपचारिकताओं से अलग हटकर सीधे परिवार के बीच समय बिताया और उनकी पीड़ा को साझा किया। इस दौरान उन्होंने परिजनों से हालचाल जाना
मुख्यमंत्री के अचानक आगमन की सूचना मिलते ही क्षेत्र में हलचल बढ़ गई और स्थानीय प्रशासन भी सक्रिय हो गया। सुरक्षा व्यवस्था के बीच कार्यक्रम सादगीपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।
इस दौरान जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति रही, लेकिन मुख्यमंत्री ने संवेदनशीलता दिखाते हुए परिवार के बीच बैठकर शोक प्रकट किया। उनके इस कदम को क्षेत्र में जनसरोकार और संवेदनशील नेतृत्व के रूप में देखा जा रहा है।