आज़मगढ़। माह मार्च 2026 की आईजीआरएस (एकीकृत जन शिकायत निवारण प्रणाली) मूल्यांकन रिपोर्ट में आजमगढ़ परिक्षेत्र और जनपद पुलिस ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 100 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

मिली जानकारी के अनुसार, आईजीआरएस मूल्यांकन रिपोर्ट में डीआईजी रेंज आजमगढ़ को 120 में 120 अंक प्राप्त हुए, जिससे परिक्षेत्र ने प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया। वहीं पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ को 125 में 125 अंक मिले, जो जिले के बेहतर शिकायत निस्तारण और त्वरित कार्रवाई को दर्शाता है। इसी क्रम में मऊ और बलिया जनपद के पुलिस अधीक्षकों ने भी 100 प्रतिशत अंक प्राप्त करते हुए संयुक्त रूप से प्रथम स्थान हासिल किया। इस उपलब्धि से स्पष्ट है कि संबंधित जनपदों में जन शिकायतों के निस्तारण को लेकर प्रशासनिक तंत्र पूरी तरह सक्रिय और जवाबदेह है।