आजमगढ़। जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत फूलपुर थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। 25,000 हजार का इनाम घोषित गैंगेस्टर अभियुक्त फैजान उर्फ नाटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर गोकशी गैंग संचालित करने और कई गंभीर आपराधिक मामलों में शामिल होने के आरोप हैं।
पुलिस के अनुसार, 20 जनवरी 2026 को गैंगेस्टर एक्ट के तहत दर्ज मुकदमे में फैजान उर्फ नाटे सहित 8 अभियुक्तों के खिलाफ कार्रवाई की गई थी। आरोपी की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक द्वारा 25,000 का इनाम घोषित किया गया था।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में फूलपुर थाना पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर दुर्वाषा पुल के पास चेकिंग के दौरान आरोपी भागने की फिराक में था कि आरोपी को सुबह करीब 6:05 बजे दबोच लिया गया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।
वहीं पुलिस से हुई पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर गोकशी का संगठित गैंग चलाता था और विरोध करने वालों को अवैध असलहों के दम पर डरा धमकाकर फरार हो जाता था।
आरोपी के खिलाफ आजमगढ़ और अम्बेडकरनगर में चोरी, धोखाधड़ी, गोवध निवारण अधिनियम और गैंगेस्टर एक्ट सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।
*पुलिस टीम की रही अहम भूमिका*
इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष सच्चिदानन्द के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अहम भूमिका निभाई, जिसमें तबरेज अहमद, अमन सिंह और महिला कांस्टेबल सपना तिवारी शामिल रहीं

