
उत्तर प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बहुत बड़ी राहत की खबर है। राज्य सरकार ने स्मार्ट और प्रीपेड मीटर व्यवस्था में अहम बदलाव करते हुए अपने उपभोक्ताओं को बड़ी सुविधा दी है।
अब तक रिचार्ज खत्म होते ही बिजली कट जाने की समस्या से जूझ रहे जहां लोगों को राहत मिलेगी । वहीं अब नए नियमों के तहत, एक किलोवाट के घरेलू उपभोक्ता अब 30 दिन तक बिना रिचार्ज के भी बिजली का उपयोग कर सकेंगे। इस दौरान उनका कनेक्शन नहीं काटा जाएगा, यानी व्यवस्था अब पोस्टपेड मीटर की तरह काम करेगी।
वहीं,दो किलोवाट वाले उपभोक्ताओं को भी बड़ी सहूलियत दी गई है। अगर उनका बैलेंस खत्म हो जाता है, तो भी अगले 3 दिन तक या 200 रुपये तक के निगेटिव बैलेंस पर बिजली आपूर्ति जारी रहेगी।
सरकार ने यह भी साफ किया है कि रविवार, त्योहार या किसी भी सार्वजनिक अवकाश के दिन किसी उपभोक्ता का बिजली कनेक्शन नहीं काटा जाएगा।
इसके अलावा, उपभोक्ताओं को बैलेंस कम होने पर 5 बार SMS अलर्ट भेजे जाएंगे, ताकि वे समय रहते अपने प्री पेड मीटर रिचार्ज करा सकें। रिचार्ज के बाद तुरंत बिजली बहाल करने के लिए 24 घंटे और सातों दिन बिजली विभाग की विशेष टीम भी तैनाती कर दी गई है।
ऊर्जा विभाग के मुताबिक, यह फैसला खासतौर पर गर्मी के मौसम में उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली और बेहतर सुविधा देने के उद्देश्य से लिया गया है।
वहीं सरकार के इस फैसले से जहां लाखों उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है और स्मार्ट मीटर को लेकर लोगों की शिकायतें भी अब कम हो सकती हैं।
