
आजमगढ़ जिले में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए चलाए जा रहे ‘मिशन शक्ति अभियान 5.0’ को आजमगढ़ पुलिस ने के हाथ बड़ी सफलता लगी है। जिले के गम्भीरपुर थाना क्षेत्र की पुलिस ने एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने वाले वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।पूरा मामला 14 दिसंबर 2025 का है जब थाना गम्भीरपुर क्षेत्र की एक नाबालिग लड़की रहस्यमय परिस्थितियों में घर से लापता हो गई थी। परिजनों की काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका पता नहीं चला, तो पुलिस ने तकनीकी सर्विलांस का सहारा लिया। जांच के दौरान एक संदिग्ध मोबाइल नंबर पुलिस के हाथ लगा, जिसे ट्रेस करने पर उसकी लोकेशन और पहचान अनुराग उर्फ करन पासी (निवासी जौनपुर) के रूप में हुई। पुलिस जांच में यह कड़वा सच सामने आया कि आरोपी ने किशोरी को अपने झांसे में लेकर अगवा किया था और उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।
पॉक्सो एक्ट समेत गंभीर धाराओं में मामला दर्ज
शुरुआत में इस मामले में BNS की धारा 137(2) और 87 के तहत एफआईआर दर्ज की गई थी। लेकिन विवेचना के दौरान जैसे-जैसे साक्ष्य सामने आए, विवेचक उ.नि. संदीप दुबे ने मामले में धारा 64 (दुष्कर्म) और 5L/6 पॉक्सो (POCSO) एक्ट की बढ़ोतरी की।
कस्बा गम्भीरपुर से दबोचा गया आरोपी
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) आजमगढ़, डॉ. अनिल कुमार द्वारा अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत गम्भीरपुर पुलिस सक्रिय थी। 25 अप्रैल 2026, सुबह करीब 11:50 बजे कस्बा गम्भीरपुर पुलिस टीम ने उप-निरीक्षक संदीप दुबे और कांस्टेबल धीरज सिंह।मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी अनुराग को उस समय गिरफ्तार किया जब वह कहीं और भागने की फिराक में था। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अनुराग उर्फ करन पासी के रूप में हुई है। जिसका हाल पता ग्राम प्रधानपुर,थाना जलालपुर, जनपद जौनपुर का है। वहीं इस पूरे मामले में थानाध्यक्ष गम्भीरपुर ने बताया कि अभियुक्त के खिलाफ सभी कानूनी प्रक्रियाएं पूरी कर उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। आजमगढ़ पुलिस ने स्पष्ट किया है कि महिलाओं और बच्चों के विरुद्ध होने वाले अपराधों पर ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति अपनाई जा रही है और ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
