
आजमगढ़ जिले के सिधारी थाना परिसर में आयोजित थाना समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी रविंद्र कुमार और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान प्राप्त अधिकांश प्रार्थना पत्रों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि राजस्व विभाग से जुड़े मामलों के त्वरित समाधान के लिए पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम को मौके पर भेजा गया। अधिकारियों ने कहा कि आमजन की शिकायतों का पारदर्शी और समयबद्ध निस्तारण प्रशासन की प्राथमिकता है तथा भविष्य में भी इसी तरह जनसुनवाई कर समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।
