
रिपोर्ट____राजू कुमार
आजमगढ़। जिले के स्थानीय अमर शहीद राजा जयलाल सिंह सौ शैय्या संयुक्त चिकित्सालय में बुधवार को अग्निशमन विभाग की ओर से मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस दौरान अस्पताल परिसर में आग लगने की स्थिति में बचाव और राहत कार्यों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी विवेक शर्मा के निर्देश पर फायर स्टेशन बुढ़नपुर की टीम ने ड्रिल का संचालन किया। टीम में चालक रामप्रसाद पांडे तथा फायरमैन राकेश कुमार, राघव राम पांडे, सौरभ माली और बृजेश कुमार शामिल रहे। उन्होंने अस्पताल के चिकित्सकों व कर्मचारियों को आग लगने की स्थिति में सतर्कता बरतने, मरीजों को सुरक्षित बाहर निकालने तथा प्राथमिक स्तर पर आग पर काबू पाने के उपायों की जानकारी दी। मॉक ड्रिल के दौरान अग्निशमन उपकरणों के प्रयोग का प्रदर्शन भी किया गया। टीम ने बताया कि आपदा के समय घबराने के बजाय सूझबूझ से काम लेना जरूरी है, जिससे जनहानि और नुकसान को कम किया जा सके। वहीं इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. दिनेश प्रसाद सिन्हा, डॉ. राजेश चौधरी, डॉ. हमीर सिंह, संजय मिश्रा, पंकज पांडे, दिनेश पांडे, ममता, आराधना, पूनम, अमित कश्यप, विश्वजीत, ज्ञान प्रकाश, कौशल किशोर कनौजिया, राघव वर्मा, कृपाराम वर्मा, धर्मेंद्र वर्मा, श्वेता वर्मा सहित स्टाफ नर्स मंजू, कंचन, अंजनी, अखिलेश राय, सोनू और अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
