रिपोर्ट_____अरुण यादव

आजमगढ़। विकासखंड सठियांव के समेंदा गांव निवासी जिला पंचायत सदस्य एवं भाजपा नेता स्वतंत्र कुमार सिंह (मुन्ना समेंदा) के पिता तथा सठियांव के पूर्व ब्लॉक प्रमुख स्वर्गीय सुभाष चंद्र सिंह की सातवीं पुण्यतिथि श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उनके आवास पर श्रद्धांजलि सभा एवं गोष्ठी का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने स्वर्गीय सुभाष चंद्र सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। गोष्ठी में वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को याद करते हुए कहा कि स्वर्गीय सुभाष चंद्र सिंह का जीवन समाजसेवा और जनहित के प्रति समर्पित रहा। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान क्षेत्र के विकास तथा आम लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयास किया।

वक्ताओं ने उनके सामाजिक एवं राजनीतिक जीवन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनके विचार और समाजसेवा की भावना आज भी लोगों के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने उपस्थित लोगों से स्वर्गीय सुभाष चंद्र सिंह के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।

श्रद्धांजलि सभा के बाद भाजपा प्रदेश मंत्री सहजानंद राय, विधायक रामविलास चौहान एवं पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह ने गांव की सैकड़ों महिलाओं को अंगवस्त्र के रूप में साड़ियां वितरित कीं। साड़ी पाकर महिलाओं के चेहरे पर खुशी दिखाई दी।

आयोजक एवं जिला पंचायत सदस्य स्वतंत्र कुमार सिंह (मुन्ना सिंह) ने कहा कि पिता की पुण्यतिथि के अवसर पर जरूरतमंद महिलाओं की सहायता करना उनके पिता स्वर्गीय सुभाष चंद्र सिंह की समाजसेवा की भावना को आगे बढ़ाने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि समाज के जरूरतमंद लोगों की सेवा ही उनके पिता के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।

कार्यक्रम में जयनाथ सिंह, पूर्व विधायक रामदर्शन यादव, पूर्व सभापति पराग यादव, ब्लॉक प्रमुख रमेश कनौजिया, पूर्व जिलाध्यक्ष लालगंज सूर्यप्रकाश श्रीवास्तव, सुधीर सिंह, मनमोहन सिंह, अजय सिंह, दिवाकर सिंह, अशोक सिंह, अरबिंद जायसवाल, ऋतुराज सिंह, संतोष सिंह, विजय प्रकाश सिंह बबलू, मुन्ना सिंह, चंद्रसेन सिंह, सुभाष सिंह कर्मी, सोनू सिंह, रिंकू सिंह, दीपक सिंह, पिंटू, धर्मेंद्र सिंह झल्लू, अमृत सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।