रिपोर्ट_____अरुण यादव

आजमगढ़। शहर कोतवाली क्षेत्र के बवाली मोड़ निवासी रिंकू मद्धेशिया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर स्थापित भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति का विसर्जन करने के दौरान नदी में लापता हो गए। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची और युवक की तलाश शुरू की, लेकिन देर शाम तक उसका कोई सुराग नहीं मिल सका।बताया जा रहा है कि रिंकू मद्धेशिया ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर बाजार में भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति स्थापित की थी। शनिवार शाम करीब 7 बजे वह अपने साथियों के साथ मूर्ति विसर्जन के लिए मोहटी घाट पहुंचे थे।

मूर्ति विसर्जन के दौरान रिंकू नदी में लापता हो गए। उनके साथ गए दो लोग वापस लौट आए, लेकिन रिंकू मद्धेशिया का कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद परिजनों और स्थानीय लोगों को घटना की जानकारी दी गई।

सूचना मिलते ही शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और नदी में युवक की तलाश कराई, लेकिन अभी तक सफलता नहीं मिली है। घटना के बाद रिंकू के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस स्थानीय लोगों की मदद से युवक की तलाश में जुटी हुई है।