रिपोर्ट_____अरुण यादव 

होटल कम्फर्ट में आयोजित हुई पोस्टर लॉन्चिंग सेरेमनी, डांडिया, शानदार DJ नाइट और रिवर फ्रंट व्यू होंगे आकर्षण का केंद्र

आजमगढ़। जिले में आगामी 17 अक्टूबर को आयोजित होने वाली ‘ढिंढोरा नाइट’ डांडिया शो को लेकर लोगों का उत्साह बढ़ने लगा है। इसी क्रम में होटल कम्फर्ट, किशोर में कार्यक्रम की ग्रैंड पोस्टर सेरेमनी आयोजित की गई। इस दौरान भव्य अंदाज में पोस्टर लॉन्च किया गया और गुब्बारे हवा में छोड़कर कार्यक्रम का शानदार आगाज किया गया। संगीत, उत्साह और जश्न के माहौल में हुई इस सेरेमनी ने आगामी डांडिया नाइट को लेकर लोगों का ध्यान आकर्षित किया।

प्रिशा प्रोडक्शन की ओर से आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में डांडिया, शानदार DJ नाइट और रिवर फ्रंट व्यू मुख्य आकर्षण होंगे। आयोजकों का उद्देश्य आजमगढ़ के लोगों को मनोरंजन के साथ एक यादगार और प्रीमियम अनुभव प्रदान करना है। पोस्टर सेरेमनी के साथ ही कार्यक्रम को लेकर तैयारियां और उत्साह दोनों तेज हो गए हैं।

सोनल श्रीवास्तव ने साझा किए विचार

ग्रैंड पोस्टर सेरेमनी में मां सेवा शक्ति ट्रस्ट की फाउंडर सोनल श्रीवास्तव भी शामिल हुईं। उन्होंने कार्यक्रम में हिस्सा लेते हुए 17 अक्टूबर को होने वाली डांडिया नाइट को लेकर अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम के आयोजन को लेकर उन्होंने उत्साह व्यक्त किया।

अंकिता सिंह बोलीं- इस बार आजमगढ़ के लोगों को मिलेगा प्रीमियम अनुभव

होटल कम्फर्ट की मैनेजिंग डायरेक्टर अंकिता सिंह ने आयोजन को लेकर अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि इस बार होटल कम्फर्ट में होने वाले डांडिया कार्यक्रम को लेकर सभी बेहद उत्साहित हैं। आजमगढ़ के लोगों को इस बार डांडिया नाइट में प्रीमियम फील मिलने वाला है।

17 अक्टूबर को डांडिया के रंग में रंगेगा आजमगढ़

ग्रैंड पोस्टर सेरेमनी के बाद अब सभी की निगाहें 17 अक्टूबर पर टिकी हैं। प्रिशा प्रोडक्शन की ओर से आयोजित ‘ढिंढोरा नाइट’ में डांडिया, DJ म्यूजिक और आकर्षक माहौल के बीच लोगों को जश्न मनाने का मौका मिलेगा। आयोजकों को उम्मीद है कि यह आयोजन आजमगढ़ में मनोरंजन और उत्सव का एक खास अनुभव बनेगा।