रिपोर्ट____SP त्रिपाठी

आजमगढ़। जिले में धनतेरस, दीपावली और डाला छठ के त्योहारों को लेकर सर्राफा बाजार में रौनक बढ़ने लगी है। इसी बीच आजमगढ़ शहर के दामोदर कटरा, आसिफगंज स्थित अशोक कुमार आशीष कुमार गोल्ड प्राइवेट लिमिटेड ने ग्राहकों के लिए खास त्योहार ऑफर पेश किया है। प्रतिष्ठान की ओर से सोने, चांदी और डायमंड ज्वेलरी की खरीदारी पर मेकिंग चार्ज में 20 प्रतिशत की विशेष छूट दी जा रही है। इस ऑफर के जरिए ग्राहक अपनी पसंद के आकर्षक आभूषणों की खरीदारी कर त्योहारों की खुशियों को और खास बना सकते हैं।

प्रतिष्ठान के प्रोपराइटर आशीष अग्रवाल ने धनतेरस, दीपावली एवं डाला छठ के शुभ अवसर पर क्षेत्रवासियों से प्रतिष्ठान पर पहुंचकर खरीदारी करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में धनतेरस और दीपावली पर सोने-चांदी की खरीदारी को शुभ माना जाता है। इसी परंपरा और ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रतिष्ठान की ओर से मेकिंग चार्ज पर 20 प्रतिशत की विशेष छूट दी जा रही है। आशीष अग्रवाल ने बताया कि पिछले कुछ समय में चांदी की कीमतों में काफी तेजी देखने को मिली थी, लेकिन हाल के दिनों में भाव में गिरावट आने से ग्राहकों को खरीदारी का अच्छा अवसर मिला है। वर्तमान में चांदी का भाव लगभग 1.90 लाख रुपये के आसपास चल रहा है। उन्होंने कहा कि बाजार के मौजूदा रुझान को देखते हुए आने वाले समय में कीमतों में फिर तेजी आने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। पिछले कुछ दिनों में सोने और चांदी के भाव में दोबारा तेजी भी देखने को मिली है। ऐसे में खरीदारी की योजना बना रहे ग्राहकों के लिए मौजूदा समय महत्वपूर्ण हो सकता है। आगे उन्होंने बताया कि अशोक कुमार आशीष कुमार ज्वैलर्स में ग्राहकों की पसंद और जरूरतों के अनुसार आभूषणों की शानदार रेंज उपलब्ध है। यहां सोने एवं चांदी के सिक्कों, शत-प्रतिशत शुद्ध चांदी के बर्तनों के साथ सोने, चांदी और डायमंड की आकर्षक ज्वेलरी मिलती है। प्रतिष्ठान में पारंपरिक आभूषणों से लेकर आधुनिक और लेटेस्ट डिजाइन तक की विस्तृत श्रृंखला मौजूद है। त्योहारों पर खरीदारी को खास बनाने के लिए प्रतिष्ठान की ओर से ज्वेलरी के मेकिंग चार्ज पर 20 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। इससे ग्राहक अपनी पसंद के आभूषणों की खरीदारी पर विशेष लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

प्रोपराइटर आशीष अग्रवाल ने कहा कि ग्राहकों का विश्वास और संतुष्टि ही प्रतिष्ठान की सबसे बड़ी पूंजी है। उनका प्रयास रहता है कि ग्राहकों को उचित कीमत पर गुणवत्तापूर्ण और आकर्षक आभूषण उपलब्ध कराए जाएं। उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों से अपील की कि धनतेरस, दीपावली और डाला छठ के शुभ अवसर पर दामोदर कटरा, आसिफगंज स्थित अशोक कुमार आशीष कुमार गोल्ड प्राइवेट लिमिटेड पहुंचें और ज्वेलरी की मेकिंग चार्ज पर 20 प्रतिशत की विशेष छूट का लाभ उठाएं।