दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 की मतगणना के शुरुआती रुझानों में आम आदमी पार्टी (AAP) को बड़ा झटका लगा है। मुख्यमंत्री आतिशी जहाँ पीछे चल रही है, वही पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल करीब 4000 से चुनाव हार गए हैं, जबकि मनीष सिसोदिया भी चुनाव हार गए हैं। सौरभ की बाजी सीट फंसी हुई हैं।  11 बजे तक के रुझानों के अनुसार, 70 में से 42 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) बढ़त बनाए हुए है, जबकि आम आदमी पार्टी 28 सीटों पर आगे है। रुझानों में कांग्रेस एक भी सीट पर आगे नहीं है। यही परिणाम रहा तो लगातार तीसरी बार दिल्ली में कांग्रेस का खाता नहीं खुलेगा।