नई दिल्ली। दिल्ली में मतगणना शुरू होने के साथ ही रुझान भी सामने आने लगे हैं। चुनाव नतीजों में सभी की नजर दिल्ली की हॉट सीटों पर है। नई दिल्ली में केजरीवाल जीतेंगे या प्रवेश वर्मा इस पर सभी की नजरें है।

शुरुआती रुझानों में भाजपा काफी आगे चलती दिख रही है। अभी तक भाजपा 43 सीटों पर AAP 26 तो कांग्रेस 1 सीट पर आगे चल रही है।नई दिल्ली सीट पर केजरीवाल अब प्रवेश वर्मा से पीछे हो गए हैं। जंगपुरा से मनीष सिसोदिया आगे हो गए हैं। वहीं, सीएम आतिशी कालकाजी सीट से पीछे चल रही हैं। 

कैलाश गहलोत आगे

बिजवासन से भाजपा के कैलाश गहलोत आगे चल रहे हैं। गहलोत आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा में आए हैं।

रिठाला से कुलवंत राणा आगे

रिठाला विधानसभा सीट से भाजपा के कुलवंत राणा आगे चल रहे हैं। वहीं, आप के महेंद्र गोयल पीछे चल रहे हैं। आप विधायक के साथ चुनाव से पहले मारपीट का मामला भी सामने आया था।

इन प्रमुख प्रत्याशियों की प्रतिष्ठा दांव पर

  • अरविंद केजरीवाल- पीछे चल रहे
  • प्रवेश वर्मा- आगे चल रहे हैं
  • संदीप दीक्षित- पीछे
  • मनीष सिसोदिया- आगे
  • आतिशी- पीछे
  • रमेश विधूड़ी- आगे
  • सौरभ भारद्वाज- पीछे
  • विजेंद्र गुप्ता- आगे 
  • देवेंद्र यादव- आगे
  • गोपाल राय- आगे
  • जिन सीटों पर सबकी नजर 
    नई दिल्ली
    जंगपुरा
    कालका जी
    रोहिणी
    बादली
    बाबरपुर
    रोचक मुकाबले वाली सीटें
    मुस्तफाबाद
    हरि नगर
    सीलमपुर
    ओखला