दिल्ली। आज 8 फरवरी को दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के परिणाम सामने आने वाले हैं। दिल्ली की छह मुस्लिम बहुल सीटों के रिजल्ट पर भी सबकी नजरें रहने वाली हैं। इन सीटों में सीलमपुर, मुस्तफाबाद, ओखला, चांदनी चौक, बल्लीमारान और सीमापुरी शामिल हैं। 5 फरवरी को मतदान के बाद आए अधिकांश एग्जिट पोल बीजेपी की जीत दर्ज कराते हुए दिखाई दिए।

सीलमुपर विधानसभा में त्रिकोणीय मुकाबला है। यहां तीनों दलों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। सत्ताधारी आप ने चौधरी जुबैर अहमद को, भाजपा ने अनिल कुमार शर्मा को और कांग्रेस ने अब्दुल रहमान को मैदान में उतारा है। मुस्तफाबाद सीट पर आप और भाजपा में कड़ा मुकाबला है। यहां एआईएमआईएम ने भी अपना उम्मीदवार उतारा है। यहां से आप ने आदिल अहमद खान को टिकट दिया है। भाजपा ने मोहन बिष्ट को मैदान में उतारा है।

मुस्तफाबाद से मोहन सिंह बिस्ट आगे चल रहे हैं। इस तरह यहां भी बीजेपी आगे चल रही है। बिस्ट को अब तक कुल 14949 वोट मिले हैं।

ओखला से बीजेपी लगातार आगे चल रही है। ओखला से अब तक बीजेपी प्रत्याशी मनीष चौधरी 4955 वोट पाने में कामयाब हुए हैं। अब देखना होगा कि किसकी जीत होगी और किसकी हार।

इन दोनों मुस्लिम बाहुल्य सीटों पर बीजेपी की लगातार बढ़त ने अन्य राजनीतिक दलों को परेशान कर दिया। अब अंतिम परिणाम तय करेंगेंकि ये सीटे किसके खाते में जाती है।

चांदनी चौक से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी को बढ़त मिलती दिखाई दे रही है। आप उम्मीदवार पुनरदीप सिंह को अब तक कुल 8458 वोट मिले हैं। अब देखना यह है क्या ये आंकड़ा बढ़ता रहेगा या फिर आप के खातें में वोट बढ़ते हैं।

सीलमपुर से बीजेपी के अनिल कुमार शर्मा आगे चल रहे हैं। उन्हें अब तक कुल 4507 वोट मिले हैं।