नई दिल्ली। दिल्ली में किसकी सरकार बनेगी, इसका सस्पेंस अब खत्म होने लगा है। सभी 70 सीटों के लिए वोटों की गिनती चल रही है। शुरुआती रुझानों में भाजपा बहुमत हासिल कर चुकी है। आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल, पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और सीएम आतिशी भी अपनी सीट पर पीछे हैं। लगातार तीन बार दिल्ली में सरकार बना चुकी आम आदमी पार्टी (आप) को इस बार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस से कड़ी टक्कर मिली है। वही साढ़े नौ बजे तक के रुझानो में भाजपा की आंधी चल रही है। जिसमे 50 सीटों पर भाजपा और 19 सीटों पर आम आदमी पार्टी आगे है।