आजमगढ़ जिले के जीयनपुर थाना क्षेत्र के खालिसपुर में आपसी विवाद के चलते दो महिलाओं के बीच हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


जानकारी के अनुसार जीयनपुर थाना के खालिसपुर निवासी निर्मला और नाजिया के बीच कहासुनी के बाद विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों आपस में भिड़ गईं। इस दौरान धक्का-मुक्की और हाथापाई हुई, जिसमें दोनों पक्षों को चोटें भी आईं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से मामला चर्चा का विषय बन गया

एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि  दोनों पक्षों से मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।  पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोषियों पर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी