रिपोर्ट: अरुण यादव

आजमगढ़। जिले के  मुबारकपुर थाना क्षेत्र के नरांव गांव में बुधवार की रात बिस्तर पर सो रहे युवक को सांप ने डस लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मुबारकपुर थाना क्षेत्र के नरांव गांव निवासी 35 वर्षीय शशिभूषण उर्फ गुड्डू बुधवार की रात अपने कमरे में सो रहे थे। रात में उनके बिस्तर पर सांप आ गया। उसने शशिभूषण के हाथ में डस लिया। कुछ देर बाद गर्मी से बेहाल होकर वे उठे और बिस्तर लेकर बाहर जाने लगे। बिस्तर पर सांप देख उनके होश उड़ गए।

इसके बाद उन्होंने परिजनों को जानकारी दी। कुछ ही देर बाद उनकी हालत बिगड़ने लगी। परिजन उन्हें लेकर शहर के निजी डॉक्टर के पास गए। हालत गंभीर देख उसने रेफर कर दिया। इस पर उन्हें मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक घंटे बाद उनकी मौत हो गई।