रिपोर्ट: अरुण यादव
आज़मगढ़। जिले के मुबारकपुर थाना क्षेत्र में किशोर के साथ कुकर्म करने वाले एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। कस्बा जहानागंज निवासी एक व्यक्ति ने बीते 30 जुलाई को थाना मुबारकपुर पर रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट में कहा गया कि उसके नाबालिग पुत्र के साथ चार व्यक्तियों द्वारा अप्राकृतिक दुष्कर्म किया गया। नामजद अभियुक्तों में मुहम्मद अहमद पुत्र बदरूद्दीन, सलीम उर्फ दानिश पुत्र इम्तियाज, जानु पुत्र मुमताज (सभी निवासी मोहल्ला कटरा) तथा अरशद आजमी पुत्र असलम निवासी सईदनगर, थाना मुबारकपुर शामिल हैं।
इस जघन्य अपराध के संबंध में थाना मुबारकपुर पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) व 3/4(2) पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। विवेचना का कार्य उपनिरीक्षक मुरारी मिश्र द्वारा किया जा रहा है।
प्रभारी निरीक्षक शशि मौलि पाण्डेय के निर्देशन में रविवार को उपनिरीक्षक मुरारी मिश्र ने नामजद अभियुक्त सलीम उर्फ दानिश पुत्र इम्तियाज को सईदनगर मोड़ से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त को पुलिस अभिरक्षा में लेकर मा0 न्यायालय में पेश किया गया ।
