आजमगढ़।  जिले के महराजगंज थाना क्षेत्र के दशराजपट्टी गांव में आज डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।


शनिवार को  अनिल कुमार पुत्र श्रीकांत निवासी दशराजपट्टी ने थाना महराजगंज में तहरीर दी थी कि गांव के ही महेंद्र राम पुत्र रामबली ने गांव में स्थापित डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया है। पुलिस ने तत्काल मामले को गंभीरता से लेते हुए  मुकदमा दर्ज कर लिया।
इसके बाद उपनिरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने टीम के साथ त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम दशराजपट्टी में दबिश दी और अभियुक्त महेंद्र राम को उसके घर से  गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय रवाना कर दिया।