आजमगढ़। जनपद में पुलिस द्वारा अवैध शराब के खिलाफ अभियान तेज कर दिया गया है। थाना मुबारकपुर में विभिन्न मामलों में जब्त की गई भारी मात्रा में शराब को नष्ट कर दिया गया है।
जिले में अवैध शराब और अन्य मालों के निस्तारण हेतु अभियान चलाया जा रहे अभियान में थाना मुबारकपुर में विभिन्न तिथियों पर आबकारी अधिनियम के अंतर्गत कुल 7 मुकदमों में जब्त लगभग 2150.40 लीटर शराब को नष्ट किया गया। यह कार्य मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, आजमगढ़ से आदेश प्राप्त होने के बाद नायब तहसीलदार सदर वीरेन्द्र सिंह और प्रभारी निरीक्षक मुबारकपुर शशि मौलि पाण्डेय की उपस्थिति में आज दिनांक 13.09.2025 को गड्ढा खोदवाकर कराया गया। अवैध शराब के खिलाफ चल रहे इस अभियान का उद्देश्य जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखना और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाना है।
