रिपोर्ट: अरुण यादव
आज़मगढ़। जिले के मेहनापुर थाना क्षेत्र के इस्माईलपुर गांव में ग्रामीणों की जागरूकता से प्रतिबंधित पशु की तस्करी असफल हो गई। बुधवार सुबह करीब 8 बजे दो आरोपित व्यक्ति एक लावारिस पशु को जबरदस्ती पिकअप वाहन में लादकर ले जा रहे थे। ग्रामीणों ने सुरेश मौर्य के घर के पास उन्हें पकड़ लिया और पुलिस को तुरंत सूचना दी।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बलवंत यादव (मालपार) और सोहराब (चकसहदरिया) को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से पिकअप वाहन और प्रतिबंधित पशु बरामद हुआ। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना मेहनाजपुर में मुकदमा दर्ज किया गया है, जिनके ऊपर पहले भी कई गंभीर मामले हैं।
