रिपोर्ट: अरुण यादव

आजमगढ़।  जिले के जहानागंज थाना क्षेत्र के रामपुर के सिवान में स्थित ग्राम देवता (डीह-काली) की प्रतिमा को बीती रात अराजक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना की जानकारी गुरुवार सुबह ग्रामीणों को हुई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंच गए।

नगर पंचायत जहानागंज के रामपुर के सिवान में ग्राम देवता डीह और काली की प्रतिमा स्थित है, बीती  रात अराजक तत्वों ने ग्राम देवता की प्रतिमाओं को क्षतिग्रस्त कर दिया । इसकी जानकारी लोगों को गुरुवार की सुबह तब हुई जब ग्रामीण टहलने के लिए सिवान की तरफ गए।  स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी।

जानकारी मिलते ही जहानागंज थानाध्यक्ष अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीण अराजकतत्वों के खिलाफ कार्रवाई और नई प्रतिमा लगवाने की मांग की। पुलिस ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई व नई प्रतिमा स्थापित किए जाने का आश्वासन देकर आक्रोशित ग्रामीणों को शांत कराया।

बताया जा रहा है कि इससे पहले भी वर्ष 2012 में  ग्राम देवता की प्रतिमा को अराजकतत्वों ने क्षतिग्रस्त किया था।

थानाध्यक्ष अतुल मिश्रा  ने बताया कि  ग्राम देवता की प्रतिमा को अराजक तत्वों ने क्षतिग्रस्त किया है।  अराजक तत्वों की पहचान कर उनके खिलाफ कठोर कारवाई की जाएगी और शीघ्र नई प्रतिमा लगाई जाएगी।