आज़मगढ़।  जिले के सिधारी थाना  पुलिस ने   कार्रवाई करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X  पर बाबा साहब के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।


प्रभारी निरीक्षक सिधारी हिमेन्द्र सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक युगराज सिंह और उनकी टीम ने बुधवार को दोपहर ग्राम हलुवाडीह से अभियुक्त बृजेश उर्फ विकास, पुत्र कमला निवासी हलुवाडीह, थाना सिधारी, जनपद आजमगढ़ को गिरफ्तार किया।

बता दें कि बीते 10 अक्टूबर को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बाबा साहब के सम्बन्ध में आपत्तिजनक और अभद्र टिप्पणी करने के मामले में थाना सिधारी पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया था।  अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही जारी है।