रिपोर्ट: अरुण यादव

आजमगढ़। जिले के  बिलरियागंज थाने की पुलिस ने शनिवार को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी विक्रम गौड़ को सियरहा अंडरपास से गिरफ्तार कर लिया। उक्त आरोपी के खिलाफ एक मई को पीड़ित पक्ष ने तहरीर दी थी। आरोप था कि विक्रम गौड़ निवासी ठकुरहन रैदोपुर ने उनकी पुत्री को शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए और वीडियो बनाया। शादी की बात पर उसने मना किया, गाली-गलौज, जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया और वीडियो भेजकर पीड़िता की शादी तुड़वा दी। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा पंजीकृत कर जांच में जुट गई।

थानाध्यक्ष सुनील कुमार दुबे ने बताया कि आरोपी विक्रम गौड़ को सियरहा अंडरपास से गिरफ्तार कर लिया गया है।