Deprecated: Function seems_utf8 is deprecated since version 6.9.0! Use wp_is_valid_utf8() instead. in /home/u168449896/domains/news8pm.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170

आजमगढ़। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में राजस्व, विद्युत, बेसिक शिक्षा, लोक निर्माण, पंचायती राज और कृषि विभाग से संबंधित शिकायतों की समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त विभिन्न विभागों से शिकायतों की गंभीरता से समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि राजस्व, सार्वजनिक भूमि और तालाबों पर अवैध कब्जे की शिकायतों के मामले में लेखपाल मौके पर जाकर जांच करें और शिकायतकर्ता को संतुष्ट करें। विद्युत विभाग के अधिकारी अधिक शिकायत वाले ग्रामों में जाकर समस्या का निस्तारण करें।
जिलाधिकारी ने बेसिक शिक्षा विभाग को आरटीई के तहत अभिभावकों के खातों में भेजी गई धनराशि से संबंधित शिकायतों का समय पर निस्तारण करने, एबीएसए बच्चों के अभिभावकों से आवश्यक दस्तावेज़ लेकर फीड कराना और आधार कार्ड न होने वाले बच्चों के लिए कैंप लगवाने के निर्देश दिए।

लोक निर्माण विभाग को खोरहटा ग्राम में अतिक्रमण की शिकायत के समाधान के लिए उप जिलाधिकारी के साथ समन्वय स्थापित कर कार्रवाई करने को कहा गया। कृषि विभाग को बीज वितरण संबंधी शिकायत का तुरंत समाधान करने और शिकायतकर्ता को संतुष्ट करने के निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारी तरवां को परिवार रजिस्टर से जुड़ी शिकायत का तत्काल निस्तारण करने और शिकायतकर्ता से सत्यापन कराने के निर्देश भी दिए। समस्त अधिशासी अधिकारियों को आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तायुक्त निस्तारण सुनिश्चित करने के साथ-साथ डिफाल्टर प्रकरण न होने देने पर भी जोर दिया।

उप जिलाधिकारी बूढ़नपुर, लालगंज, जिला कार्यक्रम अधिकारी, खंड विकास अधिकारी जहानागंज और अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत फूलपुर को अधिक शिकायतों का निस्तारण समय पर करने पर जिलाधिकारी ने सराहना की। बैठक में मुख्य राजस्व अधिकारी संजीव ओझा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 एनआर वर्मा, डीसी मनरेगा श्री राम उदरेज यादव सहित अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।