रिपोर्ट: अरुण यादव

आज़मगढ़। जिले के महराजगंज थानां क्षेत्र के जामिलपुर गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में  जिले के मिर्जापुर ब्लाक की ब्लाक प्रमुख फिरती देवी की पुत्री की ससुराल में  संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वही मृतका के भाई पूर्व ब्लाक प्रमुख  ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष के 6 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

पोस्टमार्टम हाउस पर पहुचे मृतक विवाहिता के भाई पूर्व ब्लाक प्रमुख बलवंत यादव ने बताया कि करीब 5 वर्ष पूर्व उन्होंने अपनी बहन पूजा की शादी हिन्दू रीति रिवाज से महराजगंज थानां क्षेत्र के जामिलपुर गांव निवासी रामबहादुर यादव पुत्र अयोध्या हुई थी। शादी के बाद सब कुछ ठीक चल रहा था लेकिन इधर दहेज के लिए उनकी बहन पर दबाव बनाए जाने लगा और प्रताड़ित किए जाने लगा। बीते 31 जनवरी को दहेज के लिए उसके देवर ने उसके ऊपर हाथ छोड़ दिया बहन ने इसकी जानकारी दी तो हमने अपने छोटे भाई से उसे शनिवार को घर लाने के लिए बोले। लेकिन सुबह उसकी मौत की सूचना मिली। हम लोग मौके पर पहुचे तो शव जमीन पर पड़ा था। इस मामले में पूर्व प्रमुख ने पति, देवर, सास, ससुर समेत 6 लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है।

एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि आज सुबह एक महिला ने आत्महत्या कर ली है । जिसके बाद मौके पर स्थानीय पुलिस और सीओ सगड़ी पहुचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया गया। प्राम्भिक जांच में यह तथ्य सामने आया कि महिला की शादी 5 वर्ष पूर्व हुई थी और उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। जिससे परेशान होकर महिला ने आज आत्महत्या कर ली। इस घटना में मायका पक्ष की तहरीर पर 6 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है और 5 आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।