रिपोर्ट: अरुण यादव
आजमगढ़। जिले के सिधारी थाना क्षेत्र के बयासी जमदहा के पास बीती रात तेज रफ्तार ट्रक ने मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मार दी। हादसे में एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पाँच मजदूर घायल हो गए। सभी घायल मजदूरों को स्थानीय लोगों की मदद से आजमगढ़ मंडलीय अस्पताल लाया गया, जहाँ एक की हालत नाजुक देखते हुए पीजीआई रेफर कर दिया गया।
मृतक मजदूर प्रकाश राम 40 वर्ष पुत्र अरविंद राम, सूतरही थाना मोहम्मदाबाद मऊ के रूप में हुई है। घायल मजदूरों में लाल बिहारी यादव 56 वर्ष, दुर्जन राम 45 वर्ष , प्रेमचंद 50 वर्ष, हरिद्वार 44 वर्ष और धर्मराज 27 वर्ष शामिल हैं। इनमें से दुर्जन राम और प्रेमचंद आजमगढ़ जिले के मुबारकपुर क्षेत्र के रहने वाले हैं, जबकि हरिद्वार और धर्मराज मऊ जिले के निवासी हैं। हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर फरार हो गया।
मजदूर छत की ढलाई का काम कर ट्रैक्टर में बैठ रहे थे, तभी ट्रक ने जोरदार टक्कर मारी। पुलिस ने दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है।
