रिपोर्ट: अरुण यादव

आजमगढ़। साइबर ठगी के दो मामलों में थाना कप्तानगंज और थाना मुबारकपुर पुलिस की तत्परता से कुल ₹31,717 की धनराशि पीड़ितों को वापस कराई गई।

थाना कप्तानगंज के ग्राम चेवता निवासी जितेन्द्र यादव को किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके विदेश में रहने वाले भाई का पासपोर्ट व वीजा फर्जी बता कर जेल का भय दिखाते हुए ₹9500 की ठगी कर ली थी। पीड़ित ने थाना कप्तानगंज साइबर हेल्प डेस्क में शिकायत दर्ज कराई, जिसे साइबर हेल्पलाइन 1930 और पोर्टल पर पंजीकृत किया गया (Ack No. 23105250XXXX)। थानाध्यक्ष देवेंद्रनाथ पाण्डेय के निर्देशन में कम्प्यूटर ऑपरेटर अर्खित श्रीवास्तव और महिला आरक्षी अंशिका श्रीवास्तव ने तत्परता से कार्रवाई कर उक्त राशि होल्ड कराई और न्यायालय के आदेश पर पीड़ित को वापस कराई गई।

वहीं थाना मुबारकपुर क्षेत्र के मोहल्ला पुरानी बस्ती निवासी शाहिद अख्तर को रुपये डबल करने के नाम पर ₹22,217 की साइबर ठगी का शिकार होना पड़ा। उन्होंने 1930 टोल फ्री नंबर के माध्यम से शिकायत दर्ज कराई (शिकायत संख्या 33101250XXXX)। जांच के दौरान ठगी की रकम तेलंगाना स्थित खाते में होल्ड कराई गई। न्यायालय के आदेश पर 22 जुलाई 2025 को पूरी राशि पीड़ित को वापस कर दी गई।