रिपोर्ट: अरुण यादव

आजमगढ़। साइबर क्राइम से जुड़े दो अलग-अलग मामलों में पुलिस ने पीड़ितों की रकम को वापस कराया। पहला मामला जिले के कोतवाली जीयनपुर क्षेत्र के आवेदक अशोक कुमार यादव पुत्र सामा यादव निवासी अम्मा आईमा ने बीते 29 जुलाई  को अपने यूपीआई नंबर से 10,000 रुपये ट्रांजेक्शन किया, लेकिन नंबर मिलान न होने से राशि गलत खाते (मो. नं. 90811917**) में चली गई। खाते के धारक ने पैसा वापस नहीं किया, जिसके बाद आवेदक ने साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। उपनिरीक्षक विश्वजीत पाण्डेय व कांस्टेबल शहादत अंसारी की जांच व कार्रवाई से पूरी राशि आवेदक के खाते में बरामद कराई गई। अशोक कुमार ने अपना पैसा वापस पाकर थाना जीयनपुर पुलिस के प्रति आभार जताया।

दूसरा मामला थाना मुबारकपुर क्षेत्र के आवेदक इकरार हुसैन पुत्र अबरार हुसैन निवासी शाहमोहम्मदपुर के मोबाइल में फ्रॉडस्टर ने 12 अगस्त 2024 को APK फाइल इंस्टॉल कराकर 35,101 रुपये की ठगी की। शिकायत 1930 टोल फ्री नंबर के माध्यम से साइबर पोर्टल पर दर्ज हुई। जांच के दौरान 19,849 रुपये एनसीआरपी पोर्टल के माध्यम से फ्रॉडस्टर दावा श्रीवाणी पुत्र दावा रामलू निवासी आसिफ नगर, करीमनगर मण्डल, आंध्रप्रदेश के खाते में होल्ड कराए गए। न्यायालय के आदेश पर 8 अगस्त को उक्त राशि पीड़ित के बैंक खाते में वापस कराई गई।