आज़मगढ़: पुलिस ने चोरी के दो वांछित अभियुक्तों को दबोचाआजमगढ़। जिले के थाना मुबारकपुर पुलिस ने चोरी के आरोप में दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।जानकारी के अनुसार, गुरुवार को मन्नू लाल वर्मा, निवासी नूरपुर बुतात ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि रामलीला मैदान रोडवेज के पास बने मैरेज हाल के बाथरूम में लगे एल्यूमीनियम का दरवाजा अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया था। मुखबिर की सूचना पर गुरुवार को शहीद नगर मोड़ पर कार्रवाई करते हुए प्रभारी निरीक्षक शशि मौलि पांडेय के निर्देशन में निरीक्षक सतीश कुमार और पुलिस बल ने चोरी का सामान बोरे में ले जाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त शहाबुद्दीन, पुत्र स्व0 सहमद, निवासी जीयनपुर बाजार, इलाहाबाद बैक के सामने,और मोहम्मद आमीन, पुत्र अजीजुर्रहमान निवासी सिकठी कस्बा मुबारकपुर को गिरफ्तार ककर लिया।
