आज़मगढ़।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक यातायात/नोडल अधिकारी महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन के पर्यवेक्षण में रविवार को परिवार परामर्श प्रकोष्ठ/नई किरण की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में 9 पत्रावलियों पर दोनों पक्षों को फोन/नोटिस द्वारा मिडिएशन हेतु बुलाया गया था। इनमें से 8 पत्रावलियों में पक्ष उपस्थित हुए।

मिडिएशन के दौरान  एक जोड़ा कुशलक्षेम प्रकट करने हेतु आया। वहीं एक प्रकरण में अथक प्रयास से पति-पत्नी का पुनर्मिलन व समझौता कराया गया। यह मामला दहेज एवं उत्पीड़न से संबंधित शिकायत पर आधारित था। शेष पत्रावलियों में पक्षों को अग्रिम तिथि हेतु सूचित कर अगली बैठक में मिडिएशन किया जाएगा, जबकि एक पत्रावली न्यायालय में विचाराधीन होने के कारण बंद कर दी गयी।

नई किरण प्रोजेक्ट का उद्देश्य जनपद में बिखरे हुए परिवारों को एक सूत्र में बाँधना है। इस प्रयास से न केवल पारिवारिक संबंधों में सुधार होगा, बल्कि माननीय पारिवारिक न्यायालय का कार्यभार भी कम होगा। यह पहल समाज में सद्भाव व सामंजस्य स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

इस पुनीत कार्य में काउन्सलर डॉ0 उमेशचन्द्र पाण्डेय, श संध्या राय, उ0नि0 गुरु ज्ञान चन्द्र पटेल प्रभारी महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन, उ0नि0 महेन्द्र तिवारी प्रभारी परिवार परामर्श प्रकोष्ठ, उ0नि0 वरूणेश कुमार मिश्र प्रभारी आर्थिक सहायता प्रकोष्ठ, म0उ0नि0 प्रज्ञा सिंह थानाध्यक्ष महिला थाना, महिला आरक्षी नेहा सिंह, आरक्षी जितेन्द्र कुमार शाह, मुख्य आरक्षी संदीप यादव व महिला आरक्षी कुमारी शालू उपस्थित रहीं।