रिपोर्ट: अरुण यादव

आज़मगढ़।  पुलिस ने चोरी की घटनाओं पर त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन अलग-अलग थानों में दर्ज मामलों का सफल अनावरण किया और तीन अभियुक्तों को गिरफ्तारी के साथ चोरी का सामान बरामद किया है।

पहला मामला थाना दीदारगंज में बीते 19/20 जुलाई की रात ग्राम पुष्पनगर निवासी सुमन्त सिंह की बोरिंग से दो हार्स पावर की किर्लोस्कर मोटर अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली थी। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही थी। मुखबिर की सूचना पर मंगलवार को पुलिस ने अभियुक्त मुरारी पुत्र विन्ध्याचल, ग्राम इटौरा, थाना मुहम्मदाबाद, जनपद मऊ को मोलनापुर तिराहे से चोरी की मोटर समेत गिरफ्तार कर लिया।

बीते 30 मई को गम्भीरपुर थाना के बेलवा गांव से ओंकार सिंह की मोटरसाइकिल चोरी हुई थी तथा 29 मई की रात को भदसारी गांव स्थित देशी शराब की दुकान का ताला तोड़कर 50,000 रुपये नकद, चार पेटी शराब व स्कैनर मशीन चोरी कर ली गई थी। इन दोनों घटनाओं की जांच के दौरान  मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने अभियुक्त पप्पू बनवासी ग्राम रानीपुर से चोरी की मोटरसाइकिल के पार्ट्स (हेडलाइट, शॉकर, पैनल, मडगार्ड, सीट) व 5120 रुपये नकद बरामद किए, जो उसी चोरी से संबंधित बरामद हुए।

तीनों मामलों में पुलिस ने अभियुक्तों को न्यायिक प्रक्रिया हेतु न्यायालय में प्रस्तुत किया है।