आजमगढ़। अनुसूचित जाति आयोग के माननीय सदस्य एवं दर्जा प्राप्त मंत्री रमेश कुंड़े ने शनिवार को जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर आउटसोर्सिंग स्टाफ की सूची तलब की और उनकी वेतन संबंधित शिकायतों को गंभीरता से लिया। उन्होंने निर्देश दिया कि बकाया वेतन को तत्काल प्रभाव से जारी किया जाए।


निरीक्षण के दौरान उन्होंने ने छात्रावास का भी दौरा किया और वहां मौजूद छात्राओं से संवाद किया। छात्राओं की समस्याओं को भी उन्होंने सुना।
इसके बाद वे नगर पालिका परिषद पहुँचे, जहां उन्होंने सफाई कर्मचारियों की समस्याएं सुनीं और अधिशासी अधिकारी को निर्देशित किया कि सभी शिकायतों का समयबद्ध समाधान किया जाए।