
आज़मगढ़। जिले के निजामाबाद थाना क्षेत्र के बड़ागांव में बुधवार की रात चोर पांच घरों का ताला तोड़कर घर में घुस गए। चोरों ने घर में रखा कीमती सामान उठा ले गए। परिवार के लोगों को घटना की जानकारी गुरुवार की सुबह हुई। पीड़ितों की सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है।
निजामाबाद थाना क्षेत्र के बड़ागांव निवासी शिवसागर प्रजापति के घर में चोर बुधवार की रात में घुए गए। तीन कमरों का ताला तोड़कर कपड़े से भरा दो बक्सा घर के पीछे बाग में ले जाकर तोड़कर दिया। एक चांदी का पायल उनके हाथ लगा। भूसे के घर में सेंघ काटने का भी प्रयास किए। कैलाश विश्वकर्मा के घर का मेन गेट का ताला तोड़कर घर में घुसने का असफल प्रयास किये। लल्लू के घर में ताला तोड़कर एक कपड़े के बक्सा उठा ले गए। बगल में फेंक दिया और उसी के घर के बगल में अमरजीत के घर का ताला तोड़ कर चोरी करने का प्रयास किये। पूरा परिवार दिल्ली में रहता है। इसके साथ ही जसवंत के घर का ताला तोड़कर एक पकड़े से भरा एक बक्सा उठा ले गए। बक्सा का तोड़ कर पास में ही फेंक दिया गया था। गुरुवार की सुबह गांव के लोगों को चोरी जानकारी हुई। पीड़ितों ने घटना की सूचना फरिहां पुलिस चौकी पर दिये। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर जांच जुटी है वहीं एक साथ चार घरों में चोरी की घटना से गांव के लोगों में दहशत है।