रिपोर्ट: अरुण यादव
आजमगढ़। जिले के थाना सिधारी पुलिस ने बेलइसा पुल रेलवे क्रॉसिंग के पास छापेमारी कर अंतर्जनपदीय तीन गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इनके कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस और मादक पदार्थ गांजा बरामद किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ अनिल कुमार के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक नगर मधुबन कुमार सिंह एवं क्षेत्राधिकारी नगर शुभम तोदी के पर्यवेक्षण में, प्रभारी निरीक्षक सिधारी श्री राकेश कुमार सिंह के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण सफलता हासिल की।
शुक्रवार को चौकी प्रभारी मूसेपुर उ0नि0 धर्मेन्द्र शर्मा व टीम ने मुखबिर की सूचना पर बेलइसा पुल रेलवे क्रॉसिंग के नीचे से तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों में अरविन्द बहेलिया पुत्र हरनाम सिंह, निवासी चिरकुटी, थाना विशुनगढ़, जनपद कन्नौज, पंकज निषाद पुत्र मनीराम, निवासी कुर्चा, थाना बेवाना, जनपद अम्बेडकरनगर और संजीव बहेलिया उर्फ सुल्ली पुत्र हरनाम सिंह, निवासी चिरकुटी, थाना विशुनगढ़, जनपद कन्नौज शामिल है।
अभियुक्तों के कब्जे से पुलिस ने 1.438 किलोग्राम नाजायज़ गांजा, दो अवैध तमंचा, कारतूस व 850 रुपये नकद बरामद किया है ।
सीओ नगर शुभम तोदी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी अंतर्जनपदीय गांजा तस्कर हैं, इनमे दो कन्नौज और एक अंबेडकर नगर जिले का निवासी है और इनके विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
