रिपोर्ट: अरुण यादव
आज़मगढ़। जिले के सरायमीर थाना क्षेत्र के संजरपुर बाजार के पास शुक्रवार रात एक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी डीसीएम से टकरा गई। दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार गंभीरपुर थाना क्षेत्र के ईश्वरपुर गांव निवासी 22 वर्षीय सुनील कुमार पुत्र स्व0 राममिलन की बहन का दोगा था। सामान खरीदने के लिए उसने अपने दोस्त 26 वर्षीय सुनील पुत्र रामाश्रय के साथ सरायमीर बाजार से खरीदारी करके रात करीब 9 बजे घर लौट रहे थे। वे जैसे ही संजरपुर बाजार के पास पहुंचे बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े डीसीएम से टकरा गई।
दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और दोनों घायल युवकों को एंबुलेंस से मंडलीय अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने सुनील कुमार पुत्र स्व. राममिलन को मृत घोषित कर दिया। दूसरे घायल सुनील पुत्र रामाश्रय की हालत गंभीर होने के कारण उसे शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है।
