आजमगढ़। जिले के मुबारकपुर थाना क्षेत्र के मोहल्ला पुरा सोफी में शनिवार की सुबह एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पंहुची पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार मुबारकपुर थाना के मोहल्ला पुरा सोफी निवासी अभिषेक चौधरी उर्फ़ निरहू (18 वर्ष) पुत्र राजू चौधरी शुक्रवार रात रोज़ की तरह भोजन के बाद अपने कमरे में सोने चला गया। सुबह जब देर तक दरवाजा नहीं खुला तो परिजन उसे जगाने पहुंचे। दरवाजा खोला तो देखा कि अभिषेक पंखे के हुक से लटक रहा था। यह दृश्य देख परिजनों में चीख-पुकार मच गई।
सूचना पर मुबारकपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेज।दिया।
