रिपोर्ट: अरुण यादव

आजमगढ़ ।जिले के   जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने चोरी व नकबजनी के मामले में दो वर्ष से फरार इनामी अभियुक्त को पुलिस ने अवैध तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार किय है। ।


20 सितंबर 2023 को आवेदिका अंजू देवी पत्नी मुंशी चौहान निवासी ग्राम तुरकौली (झझवा) ने अपने घर में चोरी व नकबजनी की घटना की तहरीर थाना जीयनपुर में दी थी। इसके बाद दुबे चौहान पुत्र रामपलट निवासी तुरकौली (झझवा) के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान अभियुक्त फरार हो गया और उसके खिलाफ धारा 82/83 सीआरपीसी की कार्रवाई करते हुए उसे मफरूर घोषित किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, आजमगढ़ द्वारा उस पर इनाम भी घोषित किया गया था।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) एवं क्षेत्राधिकारी सगड़ी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने शुक्रवार  को दुबे चौहान को ग्राम देवापार, अंजान शहीद मार्ग स्थित एक  पब्लिक स्कूल के पास से गिरफ्तार किया। अभियुक्त के कब्जे से एक अदद अवैध तमंचा  और एक जिंदा कारतूस बरामद किया।