
आजमगढ़। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष जयनाथ सिंह का जन्मदिन जनपद में धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पार्टी कार्यालय और अन्य स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल-मालाओं से स्वागत कर केक काटकर शुभकामनाएं दीं।
मिली जानकारी के अनुसार, आजमगढ़ में भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष जयनाथ सिंह का जन्मदिन बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ पार्टी नेता, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा पदाधिकारी और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि जयनाथ सिंह के नेतृत्व में भाजपा संगठन जिले में लगातार मजबूत हुआ है और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में उनका अहम योगदान रहा है। जन्मदिन समारोह में कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला और सभी ने संगठन को और सशक्त बनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के अंत में कार्यकर्ताओं ने जयनाथ सिंह के साथ सामूहिक रूप से केक काटकर खुशी जाहिर की।
