Deprecated: Function seems_utf8 is deprecated since version 6.9.0! Use wp_is_valid_utf8() instead. in /home/u168449896/domains/news8pm.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170

आजमगढ़। बहुजन समाज पार्टी ने नगर के अम्बेडकर पार्क में पूर्व मुख्यमंत्री एवं पार्टी अध्यक्ष मायावती का 70वां जन्मदिन मंडल स्तरीय जनकल्याण दिवस के रूप में मनाया। समारोह में विधानसभा प्रत्याशी भी घोषित किए गए और समाज में समानता व न्याय के मुद्दों पर जोर दिया गया।

मिली जानकारी के अनुसार, इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य मंडल प्रभारी आजमगढ़, अयोध्या, देवी पाटन एवं पूर्व एमएलसी दिनेश चन्द्रा मौजूद रहे। अध्यक्षता मुख्य मंडल प्रभारी आजमगढ़ सालिम अंसारी ने की, जबकि संचालन जिलाध्यक्ष आजमगढ़ अरविन्द कुमार ने संभाला। समारोह में मुख्य अतिथि दिनेश चन्द्रा ने अबुल कैश आज़मी को 2027 विधानसभा चुनाव के लिए दीदारगंज सीट से प्रत्याशी घोषित किया।

दिनेश चन्द्रा ने अपने संबोधन में कहा कि समाज के पिछड़े और दलित वर्ग के लोगों का इतिहास अक्सर दबा दिया गया, लेकिन बसपा ने उनके संघर्षों को यादगार बनाया। उन्होंने कहा कि तथागत बुद्ध, सम्राट अशोक, रविदास, ज्योतिबा फुले, साहूजी महाराज जैसे महापुरूषों ने समाज को मुख्यधारा में लाने के लिए संघर्ष किया। डॉ. भीमराव अम्बेडकर ने समाज की समस्याओं और अन्याय से मुक्ति दिलाने के लिए मार्ग दिखाया, और कांशीराम के नेतृत्व में समाज को सत्ता में भागीदार बनाया।
विशिष्ठ अतिथि हरिश्चन्द्र गौतम ने कहा कि वर्तमान में कमजोर और पिछड़े वर्ग के लोगों पर अन्याय बढ़ा है। शिक्षा महंगी, रोजगार कम और जातीय संघर्ष बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि यह सामंतवादी युग की आहट है, जिसका विरोध समाज के पूर्वजों ने किया। उन्होंने कहा कि बसपा प्रमुख के नेतृत्व में समाज विपरीत परिस्थितियों में भी मजबूती से खड़ा है और 2027 में बसपा राष्ट्रीय अध्यक्ष को पुनः उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया गया।

जनसभा को ओमकार शास्त्री, डॉ. इंदु चौधरी, डॉ. मदन राम, हीरालाल गौतम, सविहा अंसारी, अबुल कैस आजमी, विनोद चौहान, रामविलास भाष्कर चेतई राम, संतोष राजभर सहित अनेक नेताओं ने संबोधित किया।