आज़मगढ़। नगर से सटे भवरनाथ में स्थित पायलट वर्कशॉप के सामने अब एक नया और भव्य आकर्षण जुड़ गया है, रक्षा फेमिली रेस्टोरेंट एंड भोजनालय। यह रेस्टोरेंट स्वाद, सेवा और स्वच्छता का प्रतीक होगा और स्थानीय लोगों तथा यहां से गुजरने वाले यात्रियों के लिए एक आदर्श ठहराव स्थल साबित होगा।

इस रेस्टोरेंट का भव्य उद्घाटन भारतीय जनता पार्टी की नेत्री कुसुम सिंह द्वारा फीता काटकर किया गया।
रक्षा फेमिली रेस्टोरेंट एंड भोजनालय न केवल स्वादिष्ट भोजन परोसने का स्थान है, बल्कि यह परिवारों और दोस्तों के लिए मिलनसार माहौल भी प्रदान करेगा। यहाँ पर स्थानीय व्यंजन, पारंपरिक स्वाद और आधुनिक खानपान का अनोखा मिश्रण मिलेगा।

उद्घाटन अवसर पर भाजपा नेत्री कुसुम सिंह ने कहा कि इस शुभ कार्य में उन्हें आमंत्रित करने के लिए उनका तहे दिल से धन्यवाद। उन्होंने रेस्टोरेंट के कर्मचारियों और प्रबंधन को सफलता की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि इस रेस्टोरेंट के संचालन से क्षेत्र के साथ ही स्थानीय व्यंजन और सांस्कृतिक पहचान को बढ़ावा मिलेगा। यह स्थल यात्रियों और स्थानीय लोगों दोनों के लिए एक यादगार अनुभव का केंद्र बनेगा।

भाजपा नेत्री कुसुम सिंह