आज़मगढ़। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने कांग्रेस की नीतियों और अभद्र बयानों के खिलाफ ज़िला कांग्रेस कार्यालय के सामने ज़बरदस्त विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनकी स्वर्गीय माता जी के खिलाफ अपमानजनक भाषा का प्रयोग करना कांग्रेस की हताशा और मानसिक दिवालियापन को दर्शाता है।
जिला उपाध्यक्ष पूनम सिंह ने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से चुने गए प्रधानमंत्री के प्रति बार-बार असंवैधानिक और अभद्र शब्दों का प्रयोग करना देश की जनता का सीधा अपमान है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस शहज़ादे राहुल गांधी स्वयं इस तरह की भाषा का इस्तेमाल करते हैं और अब कांग्रेस के मंचों से उन्हीं के इशारे पर भद्दी गालियाँ दी जा रही हैं। यह केवल प्रधानमंत्री या उनकी माता का नहीं बल्कि भारत के संविधान और विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र का भी अपमान है।
महिला मोर्चा ने मांग की कि राहुल गांधी तुरंत पूरे देश से सार्वजनिक रूप से माफी माँगें। पूनम सिंह ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता इस अपमान को कभी सहन नहीं करेंगे और हर स्तर पर कांग्रेस के खिलाफ आंदोलन तेज करेंगे। उन्होंने कांग्रेस को चेतावनी दी कि अगर भविष्य में भी इस तरह के अपमानजनक बयान दिए गए तो सड़क से लेकर सदन तक जोरदार विरोध दर्ज कराया जाएगा।
विरोध प्रदर्शन के दौरान महिला मोर्चा की अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहीं। इनमें विभा बर्नवाल, उषा आर्या, अंजना सिंह, अमित लता सिंह, सुमन सिंह राजपूत, निरूपमा पाठक, सारिका सिंह, प्रगति सिंह, रेनू गोस्वामी, रानी चौरसिया, रेखा सिंह, रागिनी तिवारी, ध्यानी यादव, धर्मशीला, कुशुम लता बौद्ध, पूनम मौर्या, अल्का सिंह, श्याम प्रभा, मंजू द्विवेदी, अपर्णा यादव, शारिका, गीता विश्वकर्मा और अपर्णा राय प्रमुख रूप से शामिल रहीं।
