




रिपोर्ट: अरुण यादव
आजमगढ़। जिले के बिलरियागंज थाना क्षेत्र के अकबरपुर गांव के पास जेसीबी की टक्कर से बाइक सवार छात्र की मौत हो गई। परिवार में कोहराम मच गया।
मिली जानकारी के अनुसार, रौनापार थाना क्षेत्र के मार्हा गांव निवासी 16 वर्षीय आकाश, पुत्र शिवचंद, कक्षा नौ का छात्र था। वह तीन बहनों के बीच अकेला था। बुधवार को आकाश अपने ननिहाल, बिलरियागंज थाना क्षेत्र के आजमपुर गांव, नाना भुवाल के घर गया था। शाम को वह बाइक से घर लौट रहा था। बिलरियागंज थाना क्षेत्र के अकबरपुर गांव में करेनुआ मोड़ के पास पहुंचते ही सामने से तेज गति से आ रही जेसीबी ने उसे टक्कर मार दी और चालक फरार हो गया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आकाश की अचानक मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया।
