Deprecated: Function seems_utf8 is deprecated since version 6.9.0! Use wp_is_valid_utf8() instead. in /home/u168449896/domains/news8pm.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170

आजमगढ़। जिले में अपराधियों के खिलाफ बड़े पैमाने पर कार्रवाई की गई है। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 अनिल कुमार की निगरानी में आठ थानों से जुड़े हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, गोवध, सामूहिक दुष्कर्म, अवैध गांजा, आबकारी और चोरी जैसे गंभीर अपराधों में संलिप्त कुल 31 अभियुक्तों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने सभी मामलों में चल और अचल संपत्ति की कुर्की की कार्रवाई भी शुरू कर दी है।
थाना सिधारी क्षेत्र के बहुचर्चित रामलीला मैदान के पास 7 वर्षीय बालक साजेब के अपहरण और हत्या के मामले में 6 अभियुक्तों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। थाना फूलपुर में गोवध के प्रकरण में 2 अभियुक्तों पर मुकदमा दर्ज किया गया। थाना मुबारकपुर में सामूहिक दुष्कर्म के मामले में 4, और चोरी के मामले में 2 अभियुक्तों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई। थाना अहरौला में अवैध गांजे की बड़ी खेप पकड़ी गई, जिसमें 2 अभियुक्त शामिल पाए गए।
थाना गम्भीरपुर में हुई हत्या के मामले में 3 और गोली मारकर लूट के प्रकरण में 2 अभियुक्तों पर गैंगस्टर एक्ट लागू किया गया। थाना जहानागंज में एम्बुलेंस से अवैध शराब पकड़ी गई, जिसमें 3 अभियुक्तों के खिलाफ कार्रवाई हुई।
थाना कप्तानगंज में हत्या के मामले में 2 अभियुक्त, तथा थाना कोतवाली में चोरी के मामले में 5 और थाना मुबारकपुर में चोरी के 2 अभियुक्तों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
सभी मामलों में पुलिस द्वारा चल और अचल संपत्ति की जांच कर कुर्की की जाएगी। यह कार्रवाई जनपद में संगठित अपराध पर प्रभावी नियंत्रण, कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति को लागू करने के लिए की गई है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अपराधियों के विरुद्ध कठोर और निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी।