आजमगढ़। जिले में उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का हितलाभ वितरण कार्यक्रम बड़े उत्साह के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मातृत्व, शिशु एवं बालिका मदद योजना, कन्या विवाह सहायता योजना, निर्माण कामगार मृत्यु एवं दिव्यांगता सहायता जैसी योजनाओं के तहत पात्र लाभार्थियों को मुख्य अतिथि द्वारा प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
बुधवार को उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अंतर्गत योजनाओं का हितलाभ वितरण कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि समाजसेवी संजय पाण्डेय ने मातृत्व, शिशु एवं बालिका मदद योजना, कन्या विवाह सहायता योजना, निर्माण कामगार मृत्यु एवं दिव्यांगता सहायता योजना सहित अन्य योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए।
सहायक श्रमायुक्त एवं श्रम प्रवर्तन अधिकारी आजमगढ़ ने उपस्थित निर्माण श्रमिकों को श्रमिक पंजीयन कराने तथा पूर्व में पंजीकृत श्रमिकों को नवीनीकरण कराने हेतु प्रेरित किया। साथ ही बोर्ड द्वारा संचालित योजनाओं और अटल आवासीय विद्यालय, आजमगढ़ के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई ताकि अधिक से अधिक श्रमिक इसका लाभ उठा सकें। कार्यक्रम में श्रमिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
