आजमगढ़। जिले के कंधरापुर थाना क्षेत्र के भैसौड़ा गांव में शुक्रवार को एक विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में दुपट्टे के सहारे कमरे में लटका मिला। सूचना के बाद मौके पर पहुची पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतका खुशबू सरोज (24 वर्ष) पत्नी चंदन सरोज का परिवार दिल्ली में रहता था और वह हाल ही में अपने पति के साथ गांव आई थी। परिजनों ने बताया कि शव कमरे में फंदे से लटका हुआ था। घटना की सूचना मिलते ही  पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

खुशबू का मायका मेहनगर थाना क्षेत्र के धरनीपुर गांव में है। जैसे ही मायके को घटना की जानकारी मिली, वे भी मौके पर पहुंचे।