आज़मगढ़। जिले में लगातार बढ़ती ठंड, भीषण शीतलहर और घने कोहरे को देखते हुए प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कक्षा 12वीं तक के सभी स्कूलों को अस्थायी रूप से बंद करने का आदेश जारी किया गया है।
जिला विद्यालय निरीक्षक वीरेन्द्र प्रताप सिंह की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि जनपद में शीतलहर और घना कोहरा बने रहने की स्थिति को देखते हुए सभी प्रकार के मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त, राजकीय एवं अन्य सभी बोर्डों के विद्यालयों में दिनांक 03 जनवरी 2026 से 05 जनवरी 2026 तक अवकाश रहेगा।
