Deprecated: Function seems_utf8 is deprecated since version 6.9.0! Use wp_is_valid_utf8() instead. in /home/u168449896/domains/news8pm.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170

रिपोर्ट:अरुण यादव

आजमगढ़। जिले के मुबारकपुर थाना क्षेत्र के मोहल्ला सईद नगर में बुधवार की शाम ठेला मजदूर का शव मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर हत्या की आशंका जताई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मुबारकपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सिकठी निवासी बाल किशुन (60) पुत्र स्व. राजदेव ठेला मजदूर था। वह ठेला चला कर सामान ढोने का करता था। मंगलवार को सुबह आठ बजे घर से मजदूरी करने निकला था। लेकिन वह देर शाम तक घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी तलाश किया। लेकिन कहीं पता नहीं चल पाया।
अगले दिन बुधवार की शाम को उसका शव घर से लगभग तीन किलोमीटर दूर सईद नगर के अहाता में पोखरा के पास मिला। जिसकी शिनाख्त परिजनों ने बाल किशुन के रूप में की। परिजनों ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की आशंका जताई है।
एसपी सिटी शैलेंद्र लाल ने बताया कि मुबारकपुर में एक वृद्ध का शव मिला। शव की शिनाख्त कर ली गई है। सिर पर चोट के निशान मिले है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।