रिपोर्ट: अरुण यादव

आजमगढ़। जिले के कंधरापुर थाना क्षेत्र के दुबरहन खुर्द गांव में बुधवार की सुबह एक युवक का शव घर के बाहर मड़ई में फंदे से लटकता मिला। इसकी जानकारी होने पर सनसनी फैल गई। घटना के बाद गांव के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। कंधरापुर थाना क्षेत्र के दुबरहन खुर्द गांव निवासी 27 वर्षीय संजय क्षेत्र के जैगहा स्थित एक बैंक में रिकवरी एजेंट था। परिजनों ने बताया कि मंलवार की शाम वह नशे की हालत में घर पहुंचा। रात करीब 10 बजे वह घर से निकलकर मकान के सामने बनी मड़ई में सोने चला गया। घर में बाहर से कुंडी लगा दी। परिवार के लोग बुधवार की सुबह पांच बजे उठे तो दरवाजा बाहर से बंद था। आवाज लगाने पर पड़ोसी पहुंचे और दरवाजे की कुंडी खोली। इसके बाद परिजन बाहर निकले। घर के सामने मड़ई में दुपट्टे के शहारे संजय का शव लटक रहा था। जानकारी होते ही गांव के लोगों की भीड़ जुट गई। संजय दो भाइयों में छोटा था। उसका एक बेटा और एक बेटी है।