रिपोर्ट: अरुण यादव
आज़मगढ़। जिलेमें बुधवार को जैसे कोई बॉलीवुड फिल्म चल रही हो, दो अलग-अलग घरों में पारिवारिक विवाद ने असली ‘शोले स्टाइल ड्रामा’ बना दिया। दो पुरुष अपनी नाराजगी में ऊँचाई पर चढ़ गए, आमजन में भय और अफरा-तफरी फैल गई। पुलिस ने जैसे ही एक्शन मोड ऑन किया, दोनों को सुरक्षित नीचे उतारा और शांति बनाए रखने के लिए आवश्यक कानूनी कार्रवाई की।
शहर कोतवाली के सखिया निवासी 42 वर्षीय विनोद राजभर अपने पारिवारिक विवाद के चलते घर के बगल स्थित ताड़ के पेड़ पर चढ़ गए। उनके इस कदम से ग्रामीणों में अफरा-तफरी और भय का माहौल फैल गया। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुँचकर काफी समझाने-बुझाने के बाद उन्हें सुरक्षित नीचे उतारा।
सिधारी थाना क्षेत्र के हरिवंशपुर निवासी 31 वर्षीय चंदन गुप्ता अपनी पत्नी से आपसी विवाद के कारण काशीराम आवास, रैदोपुर कालीचौरा स्थित भवन की सबसे ऊँचाई पर चढ़ गए। उनका यह नाटक कॉलोनी और आसपास के निवासियों में डर और अशांति फैलाने लगा। पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई कर उन्हें भी सुरक्षित नीचे उतारा।
दोनों ही मामलों में आगामी दशहरा/दीपावली पर्व पर शांति बनाए रखने के लिए, विनोद राजभर और चंदन गुप्ता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों का चालान कर दिया।
